मुंबई। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन न्यूजीलैंड में टी-20 सीरीज में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। कंधे में चोट के कारण वह भारतीय टीम की ओर से नहीं खेल सकेंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को बेंगलुरु में खेले गए आखिरी वनडे मैच में उनके कंधे में चोट लग गई थी।

ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने अपनी रिपोर्ट में धवन के बाहर होने की जानकारी दी है। खबर के मुताबिक सोमवार को न्यूजीलैंड गए खिलाडिय़ों के साथ धवन रवाना नहीं हुए।

हालांकि अभी इस संबंध में बीसीसीआई की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। उसके बाद से ही धवन के न्यू जीलैंड जाने पर संशय था। अब तक धवन के विकल्प के तौर पर किसी खिलाड़ी को लिया जाएगा, इस पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में हो गए थे घायल :

गौरतलब है कि रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में फील्डिंग के दौरान शिखर धवन का कंधा चोटिल हो गया था। इसके बाद धवन को एक्स-रे के लिए ले जाया गया। वहां से लौटने के बाद उनके बाएं हाथ में पट्टी बंधी दिखी थी, इसके बाद से ही उन्हें न्यू जीलैंड जाने पर संदेह पैदा हो गया था।

See also  रायपुर में खम्हारडीह, डीडी नगर, हीरापुर और लोधीपारा के आसपास का इलाका सील, कन्टेनमेंट जोन घोषित, आदेश जारी

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।