बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

Cyber ​​Crime : कैशबैक के लालच में छात्रा ने गंवाए लाखों रुपए

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

ग्वालियर। कोरोना वायरस के साथ ही दुनिया भर में ऑनलाइन ठगी के मामले भी बढ़ते ही जा रहे है। ऐसे ही ऑनलाइन ठगी के नए तरिके की एक खबर ग्वालियर की मिल रही है। दरअसल ग्वालियर में ऑनलाइन फ्रॉड ने नए तरीके से ठगी करते हुए एक छात्रा को अपना शिकार बनाया है।

फ्रॉड करने वाले ने मोबाइल रिचार्ज कराने पर कैशबैक का ऑफर देते हुए छात्रा नैंसी सोनी से फ़्रॉड्स ने 1 लाख 25 हजार रुपए की ठगी कर ली।

जानकारी मिली है कि सबसे पहले छात्रा के मोबाइल नंबर पर एक मैसेज भेजा गया। उस मैसेज में एक लिंक दिया गया था। छात्रा को फोन करके बताया गया कि उस लिंक को क्लिक करने पर मोबाइल रिचार्ज के ऑप्शन मिलेंगे। जितने रुपए का मोबाइल रिचार्ज किया जाएगा, उतने रुपए कैशबैक हो जाएंगे।

छात्रा फ्रॉड के झांसे में आ गई और उसने लिंक को क्लिक कर दिया। छात्रा ने जैसे ही लिंक को क्लिक किया, उसके बैंक अकाउंट से 1 लाख 25 हजार रुपए साफ हो गए। छात्रा ने इसकी शिकायत साइबर सेल में की है। साइबर सेल की टीम इस पूरे मामले की जांच कर रही है। लेकिन अभी तक आरोपी का पता नहीं चल पाया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन