दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ विधानसभा (Chhattisgarh Assembly) की दंतेवाड़ा (Dantewda) सीट पर उपचुनाव (By-Election) की मतगणना आरंभ हो गई है। सुबह 8 बजे से शुरू हुई काउंटिंग में पहला रुझान आ गया है। डाक मतपत्र की गिनती के दौरान शुरूआती रूझानों में कांग्रेस को बढ़त मिली है। आपको बता दें कि 253 डाक मतपत्रों की गणना की जा रही है।

डाक मतपत्रों के बाद EVM मशीन के मतपत्रों की गणना की जाएगी। आपको बता दें कि मतगणना (Counting of Votes) में नौ में से पांच प्रत्‍याशियों के एजेंट मौजूद नहीं हैं। दरअसल इन पार्टियों ने तय समय तक इन्होंने प्रवेश की अनुमति नहीं ली है। उपचुनाव की मतगणना दंतेवाड़ा के डाइट भवन में हो रही है। जहां मतगणना अधिकारियों के अलावा प्रत्‍याशी और उनके समर्थकों को बिना अनुमति के प्रवेश नहीं है। मतगणना के दौरान प्रत्‍येक अभ्‍यर्थियों को अपने 17 एजेंट कक्ष में रखने की अनुमति दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार 14 टेबल पर 20 चक्र में गणना पूरी की जानी है।

See also  JDU का बड़ा एक्शन! पूर्व मंत्री और विधायक समेत पांच नेताओं को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता

बीजेपी और कांग्रेस में सीधा मुकाबला

दंतेवाड़ा उपचुनाव (Dantewada By Poll) में कुल नौ प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन सीधा मुकाबला बीजेपी की प्रत्याशी ओजस्वी मंडावी (Ojasvi Mandavi) और कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा (Devti Karma) के बीच माना जा रहा है। जिला निर्वाचन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार डाक मतपत्रों की गणना समाप्ति के बाद ही इवीएम के अंतिम दो चक्रों की गणना होगी। इवीएम मशीन से गणना पूर्ण होने के बाद कोई भी 5 मतदान केंद्रों के वीवीपेट मशीन की पर्चियों की गणना कर मिलान किया जाएगा। इन 5 मतदान केंद्रों के वीवीपेट मशीन का चयन लाटरी पद्धति के किया जाएगा।

ड्रोन कैमरे से नजर

मतगणना के दौरान स्‍ट्रांग रूम और परिसर में चार लेयर की सुरक्षा व्‍यवस्‍था की गई है। सीआरपीएफ, सीएएफ, डीएफ और डीआरजी के करीब 750 जवानों को सुरक्षा के मद्देनजर तैनात किया गया है। इसी के साथ ही नगर में पेट्रोलिंग पार्टी सहित अलग जवानों की तैनाती गई है। मतगणना स्‍थल और आस पास ड्रोन कैमरे से भी निगरानी रहेगी। मुख्‍य मार्गों में भी ड्रोन उड़ान भरता रहेगा। मतगणना के बाद प्रत्‍याशी को उनके घर तक जाने और वापस लौटने के दौरान सड़क सुरक्षा भी मुहैया कराई जाएगी।

See also  बड़ी खबरः छत्तीसगढ़ में कभी भी लग सकती है आचार संहिता... चुनाव आयोग ले रहा है अंतिम चरण की बैठक

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें एक ही क्लिक में पढ़ें The Rural Press की सारी खबरें

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।