दंतेवाड़ा। विधानसभा उपचुनाव (Dantewada By Election) के लिए बीजेपी ने अपना उम्मीदवार दिवंगत भीमा मंडावी (Bhima Mandavi) की पत्नी ओजस्वी मंडावी (Ojasvi Mandavi) को बनाया है। सोमवार को उपचुनाव के लिए ओजस्वी मंडावी ने नामांकन फार्म जमा कर अपनी दावेदारी पेश कर दी है। आज फार्म जमा करने कलेक्ट्रेट पहुंची ओजस्वी के साथ चैतराम अटामी, कमला विनय नाग, मुन्ना मरकाम, नंदलाल मुड़ामी के साथ तमाम जिले के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। ओजस्वी मंडावी के अलावा, कांग्रेस की देवती कर्मा (Devti Karma), सीपीआई के उम्मीदवार भीमसेन मंडावी, केशव नेताम बीएसपी, कल्लू भवानी निर्दलीय, सुंदरू कुंजाम निर्दलीय ने फॉर्म खरीदा है।

आपको बता दें कि दिवंगत पूर्व विधायक भीमा की हत्या के बाद खाली पड़ी सीट पर भाजपा (BJP) ने ओजस्वी मंडावी (Ojasvi Mandavi) को चुनाव मैदान में उतारा है। कांग्रेस (Congress) की देवती कर्मा और बीजेपी की ओजस्वी मंडावी के बीच सीधा मुकाबला तय माना जा रहा है। बीजेपी बस्तर से इकलौती दन्तेवाड़ा सीट बचाने के लिए ताकत झोकेगी तो वहीं कांग्रेस और कर्मा परिवार अपनी साख की लड़ाई दन्तेवाड़ा चुनाव में लड़ेगी।

See also  UP Elections 2022 : PM मोदी आज काशी से करेंगे पूर्वांचल में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत, कार्यकर्ताओं को देंगे रणनीति का मंत्र

दोनों महिला प्रत्याशी नक्सलियों की बर्बरता में अपने-अपने पति का बलिदान दे चुकी हैं। विधायक भीमा मंडावी (MLA Bhima Mandavi) की हत्या से उपजा उपचुनाव कई वजहों से अहम और महत्वपूर्ण है। भाजपा द्वारा दंतेवाड़ा विधानसभा (Dantewada Assembly) में नक्सलवाद को लेकर सोशल मीडिया कैंपेन शुरू किया जा रहा है। साथ ही बस्तर में विकास के लिए पिछले पांच साल में केंद्र सरकार की योजनाएं और पिछले 15 साल में भाजपा सरकार की योजनाओं को भी उठाया जाएगा। पार्टी ने स्थानीय नेताओं को चुनाव प्रचार के मोर्चे पर उतारा है। सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा के नेताओं को जिम्मा सौंपा गया है। इसके साथ ही विधायक शिवरतन शर्मा और पूर्व मंत्री महेश गागड़ा को चुनाव संचालन का जिम्मा सौंपा है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।