दंतेवाड़ा। कांग्रेस (Congress) प्रत्याशी देवती कर्मा (Devti Karma) सुबह वोट डालने के पहले दंतेश्वरी देवी के दर्शन करने मंदिर पहुंची। इसके बाद देवती कर्मा ने अपनी बेटी आंचल कर्मा के साथ गृहग्राम फरसपाल के बूथ क्रमांक 02 में पहुंचकर मतदान किया। उनसे पहले देवती कर्मा के बेटे छविंद्र कर्मा ने वोट किया है।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा (Dantewada) विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरु हो चुका है। लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाता सुबह से ही वोट डालने पोलिंग बूथ पहुंच रहे हैं। वोटिंग मशीन में खराबी के कारण इस बूथ में करीब एक घंटे देरी से मतदान शुरू हुआ। जिसके कारण ग्रामीण मतदाता काफी परेशान नजर आए।

मिली जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा विधानसभा में कुल 1 लाख 88 हजार 624 मतदाता हैं। इनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 89 हजार 784 है, वही महिला मतदाता 98 हजार 876 है. कुल 9 उम्मीदवार मैदान में है। बता दें कि उपचुनाव (Dantewada By Election) में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान के लिए 15 हजार से अधिक सुरक्षाबल की तैनाती की गई है। आज 273 पोलिंग बूथों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हो रहा है। यह मतदान दोपहर 3 बजे तक जारी रहेंगे।

See also  गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।