मुकेश श्रीवास, दंतेवाड़ा। जिले में तैनात CRPF जवानों ने एकबार फिर मानवता का परिचय दिया है। इसबार उन्होंने गर्भवती महिला को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया है। मिली जानकारी के अनुसार 231 बटालियन के जवानों ने दूर नक्सल प्रभावित क्षेत्र आलमपल्ली थाना जगरगुंडा के आयतू ने चार पांच ग्रामीणों की मदद से अपनी गर्भवती पत्नी अयते को कोण्डासावली कैंप तक पहुंचाया।

कैंप के कमांडर ने तुरंत अरनपुर कैंप में संपर्क किया परंतु शाम होने के कारण सहयोग नहीं मिल पाया। उस वक्त मरीज की स्थिति अत्यंत भी खराब होते जा रही थी। ऐसे में वस्तु स्थिति को देखते हुए सीआरपीएफ कैंप के कमांडर अमृत सिंह सहायक कमांडर ने अपने बटालियन मुख्यालय में सूचना कर संभावित खतरों के बावजूद सीआरपीएफ कैंप की एंबुलेंस में गर्भवती महिला को दंतेवाड़ा मुख्यालय जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

महिला गंभीर हालत की जानकारी मिलते ही पहले से बटालियन मुख्यालय में उपस्थित थी। अधिकारी संजय कुमार ने पहले ही बटालियन से फार्मासिस्ट को बुलाकर जिला हॉस्पिटल (Hospital) में रखा था। इससे गर्भवती महिला को तुरंत उपचार मिल पाया। महिला को सहीं समय उपचार उपलब्ध कराने के लिए गांव वालों ने सीआरपीएफ (CRPF) कैंप के जवानों व अधिकारियों को धन्यवाद दिया है। सीआरपीएफ कैंप जवानों अधिकारियों ने गांव वालों को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।

See also  अच्छी खबर- रायपुर में नए कोरोना मरीज मिलने का आंकड़ा आया 100 से नीचे
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।