रायपुर। दर्शनिता बोरा अहलुवालिया (Darshanita Borah Ahluwalia)  रायपुर रेलवे मंडल (Raipur Rail Division) की नई डीआरएम (DRM- Divisional Railway Manager) होंगी। 1998 बैच की आईआरपीएस (IRPS) दर्शनिता बोरा की नियुक्ति का रेलवे बोर्ड ने आदेश जारी कर दिया है।

वर्तमान में रायपुर डिविजनल मैनेजर के पद पर किशोर कौशल संभाल रहे थे। दर्शनिता इंडियन रेलवे पर्सनल सर्विस की अफसर हैं। आपको बता दें कि इससे पहले डीआरएम के पद पर किशोर कौशल अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

कौन हैं दर्शनिता बोरा अहलुवालिया

– दर्शनिता बोरा अहलुवालिया इंडियन रेलवे पर्शनल सर्विस की 1998 बैच की अधिकारी हैं।
– दर्शनिता बोरा छत्तीसगढ़ सरकार के सचिव सोनमणि वोरा (Sonmoni Borah IAS) की पत्नी हैं।
– दर्शनिता बोरा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मंडल में सीपीआरओ के पद पर भी रह चुकी हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें एक ही क्लिक में पढ़ें The Rural Press की सारी खबरें।

See also  आत्मदाह करने पेट्रोल लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा किसान, तहसीलदार, पटवारी और दबंगों पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।