रायपुर। कोरोना वायरस (कोविड-19) के तहत देशव्यापी लाॅक डाऊन के कारण मध्यप्रदेश, गुजरात एवं राजस्थान में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों एवं अन्य प्रवासियों को छत्तीसगढ़ लाने तथा यहां से उक्त तीनों राज्यों में जाने वालों का डाटाबेस तैयार कर लिया गया है। श्रमिकों को लाने तथा यहां से भेजे जाने की कार्ययोजना को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ शासन ने उपरोक्त राज्यों के लिए अविनाश चंपावत, सचिव, जल संसाधन विभाग (मोबाइल नं.93992-73076) को राज्य नोडल अधिकारी नियुक्ति किया गया है।राज्य नोडल अधिकारी अविनाश चंपावत ने बताया कि विभाग के स्टेट डाटा  संेटर में मध्यप्रदेश, गुजरात एवं राजस्थान राज्य के लिए जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की अलग-अलग टीम बनाकर श्रमिकों एवं प्रवासियों से बीते दो दिनों से लगातार सम्पर्क कर उनकी जानकारी तैयार की जा रही है।

उन्होंने बताया मध्यप्रदेश राज्य के लिए प्रभांशु मित्र वर्मा मो. नं. 74705-71991 एवं 91795-71987, ई-मेल [email protected] गुजरात राज्य के लिए जयंत दास मो. नं. 93014-79765 एवं 83497-85420, ई-मेल [email protected] तथा राजस्थान राज्य के लिए मनीष थवाइत मो. नं. 73987-85120 एवं 95896-99353 ई-मेल [email protected] को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उक्त अधिकारियों के व्हाटसऐप नं0 में मध्यप्रदेश, गुजरात एवं राजस्थान से श्रमिकोें एवं अन्य प्रवासियों द्वारा लगातार संपर्क किया जा रहा हैं।

See also  निर्भया रेप केस : डेथ वॉरंट लेते हुए लड़खड़ाए पैर, पर नहीं दिखा पश्चाताप

क्रियाशील हेल्पलाईन पर अब तक राजस्थान से छŸाीसगढ़ आने वाले 5130 प्रवासियों एवं छŸाीसगढ़ से राजस्थान जाने वाले 3952 प्रवासियों का डाटा बेस तैयार किया जा चुका है। इसी प्रकार गुजरात से छŸाीसगढ़ आने वाले 499 प्रवासियो एवं मध्यप्रदेश से छŸाीसगढ़ आने वाले 445 प्रवासियों का डाटा बेस तैयार किया गया है। डाटा बेस के अनुसार इन प्रवासियों को छŸाीसगढ़ लाने की योजना तैयार की जा रही है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।