टीआरपी डेस्क। दुनिया में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच पाकिस्तान से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (dawood ibrahim) को भी अपने चपेट में ले लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक दाऊद इब्राहिम का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसके बाद अंडरवर्ल्ड डॉन (underworld don dawood ibrahim)के गार्ड और पर्सनल स्टाफ को क्वारंटाइन कर दिया गया है।

dawood ibrahim

सूत्रों के हवाले से खबर है कि दाऊद के साथ ही उसकी पत्नी महजबीन को भी कोरोना हुआ है। दोनों को कराची के मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि पाकिस्तान की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बता दें कि दाऊद इब्राहिम1994 के मुंबई बम ब्लास्ट का आरोपी है। धमाकों को अंजाम देने के बाद वह दुबई के रास्ते पाकिस्तान भाग गया था, तब से पाकिस्तान के कराची में रह रहा है और अपने गोरखधंधे को अंजाम दे रहा है। दाऊद इब्राहिम के साथ उसकी बीवी महजबीन उर्फ जुबिना जरीन और 4 बच्चे भी हैं। दाऊद के बच्चों में तीन बेटियां महारुख, मरीन और मारिया हैं। उसके बेटे का नाम मोईन है।

See also  ब्रेकिंग: CWC की बैठक,लॉकडाउन से बढ़ी बेरोजगारी, संकट से निपटने को हर परिवार को मिले 7,500 रुपए: सोनिया गांधी, सीएम भूपेश बघेल ने दी प्रदेश के हालात की जानकारी

भारत को लंबे समय से दाऊद की तलाश है। भारत की ओर से समय-समय पर पाकिस्तान में दाऊद की मौजूदगी के कई सबूत दिए जा चुके हैं लेकिन पड़ोसी देश मानता ही नहीं है। अब दाऊद इब्राहिम को कोरोना वायरस की खबर से साफ है कि भारत में सैकड़ों लोगों की जान लेने वाला यह शख्स पाकिस्तान में ही छुपा बैठा है।

दाऊद इब्राहिम
dawood ibrahim

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।