पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को अपने हाथों से कन्द मूल खिलाने वाली 92 वर्षीय बल्दी बाई का निधन, 10 दिन बाद कल ही कोरोना को मात देकर लौटी थीं घर

टीआरपी डेस्क। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को अपने हाथों से कन्द मूल खिलाने वाली 92 वर्षीय बल्दी बाई अब दुनिया में नहीं रही। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में रहने वाली 92 साल की दादी कल ही कोरोना को मात देकर 10 दिन बाद घर लौटी थीं।

मैनपुर विकासखंड के ग्राम कुल्हाड़ीघाट की रहने वाली बल्दी बाई की तबीयत बिगड़ने पर 25 अप्रैल को उनका एंटीजन टेस्ट किया गया था। इसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उनमें सामान्य सर्दी-बुखार के लक्षण थे। जानकारी मिलने पर प्रशासन ने उन्हें रायपुर स्थित अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया था। उनकी तबीयत को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी बेहतर उपचार के निर्देश दिए थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर
See also  झारखंड शराब घोटाले में छत्तीसगढ़ का कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया गिरफ्तार, ACB टीम रांची लाएगी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।