टीआरपी न्यूज। कोरोना संक्रमण की आशंका पर होम क्वारंटाईन में रखी गई महिला की मौत होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। इस बीच जनाजे में शामिल हुए डेढ़ दर्जन लोगों को होम आइसोलेशन में भेजा गया है।


मामला जगदलपुर के सरदार बल्लभ भाई पटेल वार्ड का है। जगदलपुर सीएसपी हेमसागर सिदार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि महिला का बेटा अजमेर शरीफ से लौटा था, संदेह के मद्देनजर परिवार को होम क्वारंटाइन किया गया था। इसी बीच महिला की गुरुवार रात को मौत हो गई।

महिला के जनाजे में दर्जन भर से ज्यादा लोग शामिल हुए थे, स्वास्थ्य विभाग ने अब उन सभी को क्वारंटाईन भेजा है, वहीं सैंपल लेकर जांच की भी तैयारी चल रही है। जानकारी के मुताबिक महिला की मौत में उसके परिवार का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ, क्योंकि परिवार को क्वारंटाईन में रखा गया था।

इस बीच महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, अस्पताल से ही सीधे उन्हें कब्रिस्तान लाया गया, जहां पुलिस की मौजूदगी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए अंतिम संस्कार किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने उनकी मौत को संदिग्ध मानते हुए जनाजे में शामिल हुए सभी लोगों को क्वारंटाईन में रहने का निर्देश दिया है।

See also  कलेक्टर के बाद अब SDM की दादागिरी हो रही वायरल, ये साहब भी नजर आए लोगों का तमाचा मारते... लोगों ने कहा कानून नहीं गुंडो का राज

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।