बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

युवक की बिल्डिंग से गिरकर हुई मौत... हत्या या दुर्घटना, संशय बरकरार

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। राजधानी के बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस क्षेत्र में एक युवक की बिल्डिंग से गिरकर मौत हो गई है। फिलहाल इस मामले में संशय बरकरार है कि युवक ने बिल्डिंग से छलांग लगाई है, या फिर उसे धक्का देखर गिराया गया है। पुलिस इस मामले पर दोनों ही बिन्दुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना से पहले दो युवकों का आपस में झगड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि उस वक्त दोनों युवक काफी ज्यादा नशे में थे। झगड़ते हुए दोनों बिल्डिंग की छत पर जा पहुंचे और इसी दौरान एक युवक को गिरते देखा गया। युवक की गिरने से तत्काल मौत हो गई।

सूचना के बाद मुजगहन पुलिस ने मौके से लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल यह अब भी राज बना हुआ है कि वास्तव में युवक ने छलांग लगाई है या फिर उसे धक्का दिया गया है। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।

इस मामले में मुजगहन थाना प्रभारी का कहना है कि फिलहाल दुर्घटना के तहत मामला दर्ज किया गया है, लेकिन उपजते सवालों को ध्यान में रखते हुए इस पूरे मामले की जांच की जाएगी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन