बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

Breaking: मंत्री अनिला भेड़िया के पति रिटायर्ड आईजी रविन्द्र भेड़िया का निधन, कोरोना से ठीक होकर लौटे थे

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। retired IG ravindra bhedia रिटायर्ड आईजी रविन्द्र भेड़िया का रविवार रात निधन हो गया। कोरोना का इलाज कराकर घर लौटे थे लेकिन, घर में तबियत अचानक खराब हुई और उनका निधन हो गया।

बता दें कि IG पद से रिटायर होने के बाद भेड़िया की पत्नी अनिला भेड़िया को कांग्रेस ने डौंडीलोहारा से उम्मीदवार बनाया। अनिला भेड़िया सीट से जीती भी और बाद में मंत्री भी बनाई गई।

रविन्द्र भेड़िया को कुछ दिन पहले ही कोरोना हुआ था, जिससे स्वस्थ्य होकर वो पिछले सप्ताह ही घर लौटे थे, जानकारी के मुताबिक वो पूरी तरह से स्वस्थ्य थे। कल वो रायपुर स्थित मंत्री बंगले में परिवार के सभी लोगों के साथ बातचीत कर रहे थे, इसी दौरान वो उठकर वाशरूम गए, जहां उन्हें अटैक आ गया और वो बेहोश होकर गिर पड़े।

उन्हें तत्काल रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गयी। डौंडीलोहारा स्थित पैतृक गांव में आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News  केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitter पर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।एकहीक्लिकमेंपढ़ेंThe Rural Press कीसारीखबरें।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन