स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव

टीआरपी डेस्क। प्रदेश में अब कोरोना से होने वाले मौत के मामलों का ऑडिट होगा। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट के जरिये दी। साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार ने संसद को जानबूझकर गुमराह किया है। बता दें, टीएस सिंहदेव ने केंद्र सरकार के उस बयान को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि किसी राज्य ने ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों की जानकारी नहीं दी है।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकार से इस संबंध में कोई आंकड़े नहीं मांगे है। टीएस सिंहदेव का कहना है कि केंद्र सरकार ने कभी भी राज्यों से ऑक्सीजन की कमी से होने वाली मौतों के आंकड़े नहीं मांगे हैं। वह एक दिन में मरने वालों की संख्या, कोमॉरेडिटी के साथ मौत, बिना कोमॉरेडिटी के साथ और कोमॉरेडिटी का प्रकार जैसा डेटा मांगते हैं।

See also  छत्तीसगढ़ के पहले फीवर क्लीनिक की शुरुआत रायपुर से, कोविड के शुरुआती लक्षणों की जांच कर मुफ्त में दी जाएंगी दवाएं

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।