बॉलीवुड डेस्क। नए साल पर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने अपने फैंस को चौंका दिया है। दीपिका के फेसबुक (Facebook), इंस्टाग्राम (Instagram) और ट्विटर अकाउंट पर एक भी पोस्ट नजर नहीं आ रहे थे। मगर कुछ ही मिनट पहले दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक ऑडियो मैसेज पोस्ट (Audio Message) किया है। वैसे आपको बता दें कि उनके सारे पुराने पोस्ट प्रोफाइल से गायब हैं। माना जा रहा है कि दीपिका ने अपने सारे पोस्ट डिलीट कर दिए हैं। 

अपने ऑडियो मैसेज में दीपिका (Deepika Padukone) ने सभी को नए साल पर बधाई दी है। दीपिका ने कहा कि पिछला साल सभी के लिए काफी खराब था। ये ऑडियो मैसेज (Audio Message)  उनकी ऑडियो डायरी का पहला मैसेज था। साथ ही दीपिका ने कहा कि 2021 सभी का अच्छा जाए और सभी स्वस्थ रहें। अब उनकी इंस्टा प्रोफाइल पर सिर्फ एक पोस्ट ही नजर आ रहा है।

इंस्टा प्रोफाइल पर सिर्फ एक ही पोस्ट

इस इंस्टा पोस्ट के कैप्शन में दीपिका ने लिखा, ‘सभी को नए साल की मुबारकबाद, आप किस चीज के लिए आभारी हैं?’ इस पोस्ट पर लोग दीपिका को मुबारकबाद दे रहे हैं।

See also  प्रियंका चोपड़ा की ‘अनफिनिश्ड’ लॉन्च, सालों पहले रखा गया जिसका नाम, जानिए बुक में उनसे जुड़े कई राज

वैसे अगर आप दीपिका (Deepika Padukone) की प्रोफाइल पर जाएंगे तो आपको कुछ नहीं मिलेगा। सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि दीपिका पादुकोण  (Deepika Padukone)  का अकाउंट भी हैक हो गया होगा। असल वजह क्या है ये तो दीपिका के बताने के बाद ही पता चलेगा।

वैसे बीते दिनों बॉलीवुड के कई नामी चेहरों के सोशल मीडिया हैंडल हैक हुए थे। अब लगता है दीपिका (Deepika Padukone) के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ होगा।

विक्रांत मैसी (Vikrant Massey), फराह खान (Farah Khan), उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar), सिंगर अंकित तिवारी (Ankit Tiwari), एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की एक्स वाइफ सुजैन खान (Sussanne Khan) और डायरेक्टर आनंद एल राय के अकाउंट भी बीते 15 दिनों में हैक हुए हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।