बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

दिल्ली बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, देश के दो अन्य शहर भी TOP 10 में, विश्व के रैंकिंग में अन्य शहरों का भी हाल जानिए

दिल्ली बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, देश के दो अन्य शहर भी TOP 10 में, विश्व के रैंकिंग में अन्य शहरों का भी हाल जानिए
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे प्रदूषित 110 देशों की सूची में भारत के 3 शहर हैं। ये शहर हैं - राजधानी दिल्ली, कोलकाता और मुंबई। स्विस फर्म आईक्यूएयर की लाइव रैंकिंग में 22 नवंबर को राजधानी दिल्ली पहले नंबर पर है। आईक्यूएयर की लाइव रैंकिंग देखने से पता चलता है कि 254 एक्यूआई के साथ दिल्ली पूरी दुनिया में सबसे प्रदूषित शहर है।

विकासशील देशों की हवा ज्यादा जहरीली

रैंकिंग में चौथे स्थान पर 216 एक्यूआई के साथ कोलकाता शहर है। वहीं दसवें स्थान पर मुंबई का नंबर आता है, जहां एक्यूआई 155 रिकॉर्ड किया गया। आईक्यूएयर की लाइव रैंकिंग में बांग्लादेश का ढाका शहर पांचवें स्थान पर है, जहां एक्यूआई 188 है। इधर दूसरे और तीसरे स्थान पर पाकिस्तान के दो शहर कराची और लाहौर हैं। कराची का एक्यूआई 230 है और लाहौर का एक्यूआई 222 दर्ज किया गया।

आईक्यूएयर की वर्ल्ड लाइव रैंकिंग में छठवें स्थान पर वियतनाम की राजधानी हनोई है। यहां का एक्यूआई लेवल 183 है। रैंकिंग में सातवें स्थान पर संयुक्त अरब अमीरात देश का दुबई शहर है। यहां का एक्यूआई लेवल 176 है।

इंडेक्स में आठवें स्थान पर उत्तर मैसेडोनिया की राजधानी स्कोपिये है, जहां का एक्यूआई लेवल 172 है। नौवें स्थान पर चीन की राजधानी बीजिंग है। बीजिंग में बुधवार को एक्यूआई 172 है। आगे की रैंकिंग में चीन का चेंगदू शहर है। यहां का एक्यूआई लेवल 152 है। इसके अलावा वियतनाम का हो ची मिन्ह शहर है। यहां का एक्यूआई लेवल 152 है।

देश के कई शहरों में AQI लेबल काफी ज्यादा

वर्तमान में देश के कई शहरों में एक्यूआई 200 के पार है। कुछ शहरों में तो 300 के पार है। इन शहरों में बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए सांस लेना एकदम मुश्किल होता जा रहा है। हर वक्त सांस लेने में तकलीफ और कई तरह की परेशानियां हो रही हैं।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन