दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर खुद दी जानकारी

टीआरपी डेस्क। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है। अनिल बैजल द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक, वह कोरोना वायरस संक्रमित हो गए है। उनकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उपराज्यपाल अनिल बैजल ने खुद को घर के कमरे में आइसोलेट कर लिया है। साथ ही उन्होंने अपील की है, जो भी हाल-फिलहाल में उनके संपर्क में आए हैं, वे अपना कोरोना का टेस्ट करवा लें। 

LG ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. अनिल बैजल ने लिखा, ‘मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। मुझमें कोरोना संक्रमण के हल्‍के लक्षण हैं। टेस्‍ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मेरे संपर्क में आए लोगों से अनुरोध है कि वे भी अपनी कोरोना जांच करवा लें। मैं अपने आवास से दिल्‍ली को मॉनिटर करने के साथ काम करता रहूंगा।’

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।