गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
Top Stories

दिल्ली दंगाः आईबी कॉन्स्टेबल अंकित शर्मा की हत्या के मामले में 5 और आरोपी पकड़े गए

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने नार्थ-ईस्ट इलाके में हुए दंगों के समय गुप्तचर ब्यूरो (आईबी) कॉन्स्टेबल अंकित शर्मा की हत्या मामले में शनिवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान फिरोज़, जावेद, गुलफ़ाम, शोएब और अनस के रूप में की गई है।

इसके पहले 12 मार्च को पुलिस ने सुंदर नगर से मुख्य आरोपी मोमिन उर्फ सलमान को गिरफ्तार किया था। मोमिन से पूछताछ के बाद इन पांचों के नाम सामने आए थे। अंकित की हत्या के मामले में पुलिस ने आम आदमी पार्टी के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन को भी गिरफ्तार किया था, ताहिर का नाम भी एफआईआर में दर्ज है।

चाकू से कई बार किया था हमला, नाले में मिला था शव

आईबी कॉन्स्टेबल अंकित शर्मा नार्थ-ईस्ट इलाके के खजूरी खास में परिवार के साथ रहते थे। दंगों के समय अंकित पर कई बार चाकू से हमला किया गया था। अंकित का शव 26 फरवरी सुबह 8 बजे चांदबाग में नाले से मिला था।

इसके बाद अंकित के पिता और भाई ने ताहिर पर हत्या का आरोप लगाया था। परिजन का आरोप है कि हिंसा के दौरान ताहिर के समर्थक अंकित को खींचकर ले गए और उनकी हत्या करने के बाद शव नाले में फेंक दिया था।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन