कोरोना महामारी के बीच डराने लगा डेंगू... अब तक 3 की मौत, प्रदेश में 375 मामले आए सामने

रायपुर। कोरोना महामारी के बीच छत्तीसगढ़ में डेंगू के मामले डराने लगे हैं। राजधानी में डेंगू बुखार एक नई मुसीबत लेकर आया है। शहर में तो डेंगू अब जानलेवा हो चला है। पिछले दिनों समता कॉलोनी निवासी एक 43 वर्षीय महिला की डेंगू से मौत हो गई। उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था। रायपुर में पिछले 20 दिनों के अंदर अब तक तीन मरीजों की मौत हो चुकी है।

समता कॉलोनी निवासी डिम्पल अग्रवाल (43) की पिछले दिनों इलाज के दौरान मौत हो गई। उनका शहर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 19 अगस्त को जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। उसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका प्लेटलेट्स गिर रहा था। बाद में शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया।

रायपुर में अब तक मिले 113 मरीज

रायपुर जिले में अभी तक तीन मरीजों की डेंगू से मौत हो चुकी है। 19 दिन पहले अभनपुर के एक युवक और रायपुर की एक 13 वर्षीय लड़की की डेंगू से मौत हुई थी। प्रदेश भर में डेंगू के 375 मामले सामने आए हैं। उनमें 313 अकेले रायपुर में ही हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने अभियान चलाने के निर्देश दिए

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने हाल ही बैठक के दौरान शहर में डेंगू के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई है। उन्होंने इसके लिए एक अभियान चलाने का निर्देश दिया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।