रायपुर। आउट ऑफ टर्न प्रमोशन (Out of turn promotion) पाने वाले दो पुलिस (Police) अधिकारियों सहित छह पुलिसकर्मियों का डिमोशन आदेश जारी किया गया है। यह प्रमोशन साल 2010 से 2015 के बीच हुए थे। जिसके बाद इनके आउट ऑफ टर्न प्रमोशन पर सवाल उठने लगे थे और फिर पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया था।

पदोन्नति पाने वालों एक SI, एक ASI और 4 हवलदार शामिल हैं। पुलिस उप निरीक्षक से अम्बरीश शर्मा को सहायक उप निरीक्षक पद पर, सहायक उप निरीक्षक अंगनपल्ली गणपत राव को वापस हवलदार बनाने के अलावा, हवालदार रंजीत पिल्ले हवलदार अतुलेश राय और राकेश जाट समेत अवधेश यादव को वापस आरक्षक बनाने के आदेश जारी किया है।

आउट ऑफ टर्न प्रमोशन मामले में जांच कमेटी ने पाया कि ऐसी कोई स्थिती नहीं थी कि इन पुलिसकर्मियों को प्रमोशन दिया जाता। जांच में किसी प्रमोशन के संबंध में किसी तरह की बैठक और न ही कोई अनुशंसा पाई गई। जिसके बाद DGP डीएम अवस्थी (DM Awasthi) ने इस संबंध में बुधवार की देर रात आदेश निकाल कर इन सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों का डिमोशन आदेश जारी किया गया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।