टीआरपी डेस्क। अवैध शराब भंडारण के मामले में डीजीपी डीएम अवस्थी सख्त हो गए है। इस मामले में बड़ी कार्रवाई की है। डीजीपी डीएम अवस्थी ने न्यू राजेंद्र नगर टीआई विशाल कुजूर को सस्पेंड कर दिया है। वहीं एडिश्नल एसपी लखन पटले और सीएसपी मनोज ध्रुव के खिलाफ शोकॉज नोटिस जारी किया है।

डीजीपी डीएम अवस्थी ने अपने आदेश में शराब की तस्करी और बिक्री पर रोक नहीं लगा पाने के आरोप में राजेंद्र नगर थाना प्रभारी विशाल कुजूर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड टीआई को पुलिस लाइन में अटैच कर दिया गया है। वहीं रायपुर एडिश्नल एसपी लखन पटले को शो कॉज नोटिस जारी कर पूछा गया है कि क्यों ना आपके खिलाफ विभागीय कार्रवाई कर दी जाये।

लखन पटले को जारी नोटिस में कहा गया है कि राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में जिस तरह से शराब और व्हीसकी का जखीरा मिला है, उससे साफ है कि उक्त क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। लिहाजा इसे घोर लापरवाही और उदासीनता मानते हुए डीजीपी ने जवाब तलब किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।