रायपुर। राजधानी के मौहदापारा स्थित अकबरी टूर एंड ट्रेवल्स (Akbari Tour & Travels) ने हज यात्रा पर ले जाने के नाम से करीब 90 लोगों के लाखों रुपये डकार लिए। आरोपी युसूफ ने मुस्लिमों को हज यात्रा पर ले जाने के लिए पासपोर्ट और वीजा तैयार करने के नाम पर 50-50 हजार रुपए लिया। इसके बाद युसूफ ने सभी यात्रियों को फोनकर हज पर जाने के लिए बकायदा मुंबई बुलाया और खुद वहां से फरार हो गया। फ़िलहाल इस मामले की शिकायत रायपुर एसएसपी आरिफ शेख से की गयी है।

यात्री मुंबई से लौट रहे हैं रायपुर

वहीँ ठगी के शिकार यात्री वापस रायपुर लौट रहे हैं। इसके बाद पुलिस इस मामले में यात्रियों की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच की बात कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी युसूफ ने मौदहापारा में अकबरी ट्रेवल्स के नाम से कार्यालय खोल रखा था। मौहदापारा के स्थानीय लोगों को अपने झांसे में लेकर 90 लोगों का रजिस्ट्रेशन करवाया। साथ ही सभी यात्रियों को मक्का मदीना ले जाने का आश्वासन दिया था।

See also  क्रिकेट के इस धुरंधर और पूर्व कप्तान को हुआ कोरोना

आरोपी के घर और दुकान में दी गयी दबिश

मौदहापारा थाना प्रभारी यदुमणी सिदार के मुताबिक अकबरी टूर एन्ड ट्रेवल्स ने 90 लोगों को हज यात्रा के नाम पर 50-50 हजार रुपये लिए है। ट्रेवल्स के संचालक यूसुफ ने हज यात्रियों से वीजा और पासपोर्ट बनवाने के लिए पैसे लिए थे। इसके बाद उसने यात्रियों को फोन कर कहा कि उसने सब काम करवा लिया है सभी मुम्बई आ जाये। सभी हज यात्री मुम्बई गए, लेकिन यूसुफ वहां मिला नहीं उसका फोन भी बंद आने लगा। यहां पर उसके दुकान और घर में भी दबिश दी गई है, लेकिन कोई नहीं मिला। अभी सभी हज यात्री वापस रायपुर आ रहे हैं। उनके आने के बाद इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपी की पतासाजी की जाएगी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें एक ही क्लिक में पढ़ें The Rural Press की सारी खबरें

See also  भारत के आगे झुका ब्रिटेन! भारत की कोरोना वैक्सीन 'कोविशील्ड' को दी स्वीकृति, यात्रा नियमों में भी किया बदलाव

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।