बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

खोखली विचारधारा से निराश हो 1 महिला नक्सली समेत 3 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

खोखली विचारधारा से निराश हो 1 महिला नक्सली समेत 3 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

दंतेवाड़ा। सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच लगातार हो रहे मुठभेड़ के बीच छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, जिले में शनिवार की शाम एक महिला समेत तीन नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर किया है।

इस मामले पर दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक पल्लवा ने कहा कि नक्सलियों ने शनिवार शाम को पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इनमें एक महिला भी शामिल है।

अधिकारी ने बताया कि विद्रोही पुलिस के पुनर्वास अभियान लोन वर्राटू से प्रभावित हुए हैं और माओवादियों की खोखली विचारधारा से निराश हो गए हैं। आत्मसमर्पण करने वालों में सुरेश कादती (35) भी शामिल है। वह कई नक्सली घटनाओं में शामिल था।

वह 2007 में बिजापुर में रानीबोदली पुलिस चौकी पर हमले के मामले में वांछित था, जिसमें 55 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे। इसके अलावा वह 2006 में मुरकिनार में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के शिविर पर किए गए हमले के सिलसिले में और 2008 में मोडकपाल में घात लगाकर किए गए हमले के सिलसिले में भी वांछित था।उन्होंने बताया कि कादती के सिर पर तीन लाख रुपये का इनाम था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन