रायपुर। 50 करोड़ से अधिक के बहुचर्चित डीकेएस घोटाले (DKS Scam) में पुलिस आज चालान पेश करने वाली है। एसीजीएम पंकज आलोक तिर्की की कोर्ट में चालान पेश होगा। डीकेएस घोटाला मामले में आरोपी माने जा रहे डॉ. पुनीत गुप्ता (Dr Punit Gupta), पीएनबी के जीएम राजीव खेड़ा (Rajiv Kheda) और पीएनबी के डीजीएम सुनील अग्रवाल (Sunil Agrawal) के खिलाफ पूरक चालान पेश करेगी। इस दौरान तीनों को कोर्ट में हाजिर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

तीनों के खिलाफ जांच पूरी होने के बाद पुलिस एक बार चालान पेश कर चुकी है। ये पूरक चालान है। हालांकि, इस मामले में डॉ. पुनीत गुप्ता समेत तीनों बैंक अधिकारियों को अग्रिम जमानत मिल चुकी है। यद्यपि, पहली बार चालान पेश करने के दौरान कोर्ट ने पुनीत गुप्ता समेत बैंक अधिकारियों को कोर्ट में हाजिर रहने का आदेश नहीं दिया था।

आपको बता दें कि पीएनबी के तत्कालीन एजीएम सुनील अग्रवाल पर फर्जी तरीके से बैंकिंग प्रकिया पूरी कर डॉ. गुप्ता को करोड़ों रुपये उपलब्ध कराने का आरोप है। फर्जी दस्तावेजों के जरिए डॉ. गुप्ता को पीएनबी से लोन स्वीकृत हुआ था। जिसमें सुनील अग्रवाल ने मदद की थी, 50 करोड़ से अधिक के लोन की इस रकम के एवज में डीकेएस सरकारी (DKS Hospital) अस्पताल पीएनबी की बंधक प्रॉपर्टी है।

See also  असम में भूपेश बघेल के आक्रमक प्रचार से डरी भाजपा,कांग्रेस के छत्तीसगढ़ मॉडल को काउंटर करने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने रमन सिंह को उतारा मैदान में

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।