फेसबुक में छंटनी

टीआरपी डेस्क। अगर आपके सेल फोन से अपने पर्सनल डेटा को लीक होने से बचाना चाहते हैं तो तुरंत अलर्ट हो जाइए।  आपके फोन में ऐसे कई ऐप्स हो सकते हैं, जिन पर मालवेयर का अटैक हो चुका है। जिसके कारण आपकी प्राइवेसी पर खतरा बन जाता है।

गूगल ने हाल ही में अपने प्लेटफॉर्म से ऐसी 9 ऐप्स को बैन किया है, जो गुपचुप तरीके से यूजर्स का डेटा चुरा रही थीं।  लेकिन आप अभी भी उन ऐप्स का यूज कर रहे हैं तो तुरंत उन्हें डिलीट कर दें।

हाल ही में रिसर्चर्स ने एक नया एंड्रॉयड ट्रोजन फ्लाईट्रैप (Android Trojan Flytrap) स्पॉट किया है, जिसके जरिए 140 से ज्यादा देशों के फेसबुक यूजर्स के अकाउंट को हैक (Facebook Account Hack) किया जा रहा है।

Zimperium zLabs की मोबाइल थ्रेट रिसर्च टीम के मुताबिक, 2021 मार्च से मालवेयर गूगल प्ले स्टोर के मैलिशियस ऐप, थर्ड पार्टी ऐप स्टोर और साइडलोडेड ऐप्स से फैला है। ये मालवेयर काफी सिंपल ट्रिक पर काम करता है। सबसे पहले ये विक्टिम को मैलेशियस ऐप में उनके फेसबुक क्रेडेंशियल (Facebook Credentials) के जरिए लॉगइन करवाता है, फिर वो यूजर्स के डेटा को चुरा लेता है।

रिसर्च में ये भी खुलासा हुआ कि फ्लाईट्रैप अलग-अलग तरह के मोबाइल ऐप्स जैसे नेटफ्लिक्स कूपन कोड (Netflix Coupon Code), गूगल ऐडवर्ल्ड कूपन कोड (Google adworld Coupon Code) और बेस्ट फुटबॉल टीम वोटिंग (Best Football Team Voting) और प्लेयर का इस्तेमाल करता है।

ये ऐप्स डाउनलोड हो जाने के बाद यूजर्स को बेवकूफ बनाता है, और कई तरह के सवाल करता है। इन सभी का जवाब देने के बाद ये यूजर्स को फेसबुक लॉगइन पेज पर डायरेक्ट कर देता है, जिसके लिए ये वोट देने के लिए फेसबुक अकाउंट से लॉगइन करने के लिए कहता है।

आपको बता दें कि मालवेयर जावास्क्रिप्ट इंजेक्शन का इस्तेमाल करता है, जिससे वह यूजर्स की फेसबुक ID, लोकेशन, ईमेल अड्रेस और IP अड्रेस को एक्सेस ले लेते हैं। चुराई गई जानकारी फिर Flytrap के कमांड और कंट्रोल सर्वर पर ट्रांसफर कर देता है।

Ziperium ने गूगल को तीन खतरनाक ऐप्स के बारे में चेतावनी दी है, जो कि गूगल प्ले स्टोर के जरिए फ्लाईट्रैप मालवेयर को ट्रांसफर कर रहे थे। गूगल ने फिर रिसर्च और वेरिफाई करके मैलिशियस ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर….

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।