टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के मरवाही विधानसभा उपचुनाव ( Marwahi vidhnasabha by-election ) में भाजपा प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह होंगे। भाजपा ने अनुसूचित जनजाति आरक्षित इस सीट के लिए डॉ गंभीर सिंह को मैदान में उतारा है। आज केंद्रीय चुनाव समिति की मुहर के बाद प्रत्याशी के नामों का ऐलान कर दिया गया है। केंद्रीय चुनाव समिति ने छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखण्ड और मणिपुर की 12 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

काफी रोचक होगा मुकाबला

बता दें कि मरवाही सीट से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ( Janta congress chhattisgarh ) के नेता अमित जोगी भी मैदान में हैं और उनका ताबड़तोड़ प्रचार जारी है। हालांकि कांग्रेस की ओर से अभी प्रत्याशी का ऐलान होना अभी बाकी है. ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार मरवाही में उपचुनाव ( Marwahi by election ) काफी करीबी और निर्णायक होने वाला है। अमित जोगी ने जहां अपना अनोखे ढंग से चुनाव प्रचार करना शुरू कर दिया है, तो वहीं कांग्रेस के दिग्गजों ने भी वहां कैंप कर रखा है। बीजेपी की भी तैयारी इस सीट पर पूरी है। अब देखना ये होगा कि मरवाही का ताज आखिर किसके सिर सजता है?

See also  BREAKING NEWS : कोलकाता में बांग्लादेश डेप्यूटी हाईकमीशन के बाहर शूटआउट, दो की मौत

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।