मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले से सामने आए ड्रग्स केस ( Drugs Case ) में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पिछले 29 दिनों से जेल में बंद है। एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की जमानत अर्जी पर बॉम्बे हाईकोर्ट आज मंगलवार को फैसला सुना सकता है। इसी बीच सेशन कोर्ट ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत ( judicial custody ) को 14 दिन और बढ़ा दिया है।

बता दें कि पिछले हफ्ते ड्रग्स केस ( Drugs Case ) में रिया के फैसला को कोर्ट ने सुरक्षित रख लिया था। लोअर कोर्ट से 2 बार अर्जी खारिज होने के बाद एक्ट्रेस ने हाईकोर्ट में अपील की थी। मंगलवार को ज्यूडिशियल कस्टडी भी समाप्त हो रही है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने पिछले हफ्ते मामले से जुड़ा फैसला सुरक्षित रख लिया था।

सुशांत सिंह केस में ड्रग एंगल की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने रिया को 8 सितंबर को गिरफ्तार किया था। सूत्रों के मुताबिक, रिया के साथ उनके भाई शोविक चक्रवर्ती और सुशांत के हाउस मैनेजर रहे सैमुअल मिरांडा की जमानत अर्जियों पर भी हाईकोर्ट में आज फैसला हो सकता है।

See also  खुद को सीएम का OSD बताकर NTPC के ईडी को धमकाने वाला शख्स खैरागढ़ से गिरफ्तार

NCB ने किया जमानत का विरोध

NCB ने रिया और शोविक की जमानत का विरोध किया है। जांच एजेंसी ने कोर्ट में दिए एफिडेविट में कहा है कि रिया और शोविक ड्रग्स सिंडिकेट के एक्टिव मेंबर हैं और कई हाई सोसाइटी लोगों और ड्रग्स सप्लायर्स से जुड़े हैं। इन पर धारा 27A लगाई गई है, इसलिए इन्हें जमानत नहीं मिलनी चाहिए। NCB ने कहा कि रिया ने ड्रग्स खरीदने की बात कबूल की है। उन्होंने माना कि ड्रग्स खरीदने के लिए सैमुअल मिरांडा, दीपेश सावंत और शोविक से कहा था।

सुशांत सिंह पहले से ड्रग्स लेते थे: वकील

एक्ट्रेस के वकील सतीश मानशिंदे ने अदालत में कहा था कि रिया के सुशांत की लाइफ में आने से पहले ही वे ड्रग्स लेते थे। सुशांत सिंह को ड्रग्स की लत थी। यह बात 3 एक्ट्रेस कह चुकी हैं। रिया की तरह ही श्रद्धा कपूर और सारा अली खान ने कहा है कि सुशांत 2019 से पहले से ड्रग्स लिया करते थे।

See also  करोड़ों की ठगी करने वाला चिटफंड कंपनी पीएसीएल का डायरेक्टर पंजाब में गिरफ्तार, पांच सालों से था फरार

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitterपर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।