बॉलीवुड डेस्क। ड्रग्स कनेक्शन ( Drugs Connection ) को लेकर कई दिनों से जेल में बंद बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ( Rhea Chakraborty ) को बड़ी राहत मिली है। बॉम्बे हाईकोर्ट से रिया को सर्शत जमानत मिली है। वहीं रिया के भाई शोविक की जमानत याचिका खारिज हो गई है। ड्रग पेडलर बासित परिहार की बेल भी कोर्ट ने रिजेक्ट की है।

रिया चक्रवर्ती ( Rhea Chakraborty ) को 1 लाख के निजी मुचलके पर जमानत मिली है। रिया को पासपोर्ट जमा करना होगा। वहीं रिया को मुंबई से बाहर जाने के लिए मंजूरी लेनी होगी। जब भी रिया को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा उन्हें हाजिर होना होगा।

सामने आई थी रिया की ड्रग्स चैट

11 सितंबर को स्पेशल NDPS कोर्ट ने इन पांचों की जमानत याचिका को खारिज किया था। इसके बाद सभी ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया था। 29 सितंबर को बॉम्बे हाईकोर्ट ने सभी की जमानत अर्जी पर फैसला सुरक्षित रखा था। रिया को एनसीबी ने 8 सितंबर को गिरफ्तार किया था। रिया पर सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स की खरीद फिरोख्त करने का आरोप है।

See also  PM मोदी का राज्यों को सख्त निर्देश, कहा- तुरंत इंस्टॉल किए जाएं स्टोरेज में पड़े वेंटिलेटर्स

रिया ने लिया सारा-रकुल का नाम

रिया पर एनसीबी का शिकंजा तब कसा जब उनके ड्रग्स चैट सामने आए। हालांकि इससे पहले आज तक को दिए इंटरव्यू में रिया ने कहा था कि उन्होंने कभी ड्रग्स नहीं लिया और वे टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं। रिया और शोविक के खिलाफ गंभीर सबूत मिलने के बाद एनसीबी ने दोनों को गिरफ्तार किया था।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।