नेशनल डेस्क। जारी कोरोना वायरस को मद्देनजर रखते हुए कई त्यौहार, समारोह को छोटे पैमाने में सेलिब्रेट किए गए है। अब खबर मिल रही है की गणतंत्र दिवस समारोह में भी कोरोना वायरस से बचने के लिए बदलाव किए गए है।

गौतलब है की राजपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में कई सारे बदलाव किए गए हैं। इस बार गणतंत्र दिवस परेड को काफी छोटा किया गया है। साथ ही इस बार दर्शकों की संख्या भी कम होगी।

मिली जानकारी के मुताबिक परेड लाल किले तक नहीं जाएगी। बता दें कि पहले गणतंत्र दिवस की परेड 8.2 किलोमीटर होती थी लेकिन इस बार यह 3.3 किलोमीटर की ही होगी। इस बार परेड विजय चौक से नेशनल स्टेडियम तक ही जाएगी।

कोरोना गाइडलाइन का होगा पालन

  • पहले हर दस्ते में 144 जवान होते थे लेकिन इस बार सिर्फ 96 जवान ही होंगे। सोशल डिस्टेसिंग का भी खास ध्यान रकना होगा। 
  • परेड में हिस्सा लेने वालों को कोरोना टेस्ट के बाद अलग रखा गया है। सूत्रों ने बताया कि गणतंत्र दिवस और सेना दिवस परेडों के लिए 2,000 से ज्यादा सैन्यकर्मी नवंबर के अंतिम दिनों में दिल्ली पहुंच गए और संक्रमण से बचाव के मद्देनजर उन्हें सुरक्षित माहौल में रखा गया है। उन्होंने बताया कि उन कर्मियों को छावनी इलाके में ‘सेफ बबल’ (संक्रमण से सुरक्षित माहौल) में रखा गया है और परेड में हिस्सा लेने वाले कर्मियों का 26 जनवरी तक बाहरी माहौल से कोई संपर्क नहीं रहेगा।  सेना दिवस 15 जनवरी को मनाया जाता है। भारतीय नौसेना और वायु सेना ने भी इसी तरह की व्यवस्था की है। परेड के लिए वायु सेना की दो टुकड़ियों को चुना गया है और उनमें से एक टुकड़ी इसमें हिस्सा लेगी। 
  • परेड में पहले एक लाख पंद्रह हज़ार दर्शक होते थे लेकिन इस बार 25,000 लोगों को इजाज़त दी गई है। 
  • इस बार परेड में छोटे बच्चे नहीं होंगे, 15 साल से ऊपर वाले ही हिस्सा ले पाएंगे।
  • दर्शकों को मास्क पहनना जरूरी होगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…