विदाई के वक्त इतनी रोई दुल्हन कि आया हार्ट अटैक, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
विदाई के वक्त इतनी रोई दुल्हन कि आया हार्ट अटैक, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

भुवनेश्वर। शादी के बाद विदाई के वक्त दुल्हन का रोना आम बात है। मगर ओडिशा में इसी दौरान एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमें दुल्हन की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि लगातार रोने की वजह से दुल्हन को हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई। यह घटना सोनेपुर जिले की है और दुल्हन की पहचान गुप्तेश्वरी साहू उर्फ रोजी के रूप में हुई है।

एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, रोजी साहू की शादी शुक्रवार को बालानगीर के रहने वाले बिसिकिसन से हुई। शादी के बाद जब रोजी के घरवाले उसकी विदाई की तैयारी कर रहे थे, तब से वह लगातार रो रही थीं। दुल्हन इस कदर फूट-फूटकर रो रही थी कि बेहोश होकर जमीन पर गिर गई।

रोजी के जमीन पर बेहोश होकर गिरने के बाद उसके परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने उसके हाथों की मालिश करके और उसके चेहरे पर पानी छिड़ककर उसे उठाने की कोशिश की। लेकिन जब उसे उठाने के सभी प्रयास विफल हो गए तो उसे तुरंत दुंगुरीपली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद लड़की के शव को परिवार को सौंप दिया गया।

मृतक के गांव जुलुंडा के एक निवासी ने बताया कि रोजी के पिता कुछ समय पहले ही चल बसे थे, जिसके बाद से ही वह काफी तनाव में रहती थी। रोजी के मामला और कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर उसकी शादी का आयोजन किया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।