बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

राज्य में भूकंप के झटकों से हड़कंप, रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई तीव्रता

राज्य में भूकंप के झटकों से हड़कंप, रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई तीव्रता
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। मणिपुर के इम्फाल के पास आज गुरुवार शाम 4 बजकर 28 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि इसकी वजह से किसी भी तरह के जान और माल के नुकसान की खबर अब तक सामने नहीं आई है। वहीं नेशनल सिस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई। जानकारी के मुताबिक भूकंप इम्फाल से 21 किमी पूर्व में आया।

यह भी पढ़े: दिल्ली में 2.1 तीव्रता के भूकंप के झटके, चंद सेकेंड्स तक कांपी धरती, घबराकर घर से बाहर निकले लोग

गौरतलब है कि इससे पहले भी शनिवार को मणिपुर भूकंप के झटकों से कांप गया था। शनिवार सुबह करीब 10 बजकर 12 मिनट पर मणिपुर में भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र उखरुल में था। भूकंप के इस झटके से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं आई।

देश के इन राज्यों में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके 

वहीं बुधवार को राजस्थान के बीकानेर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। भूकंप बुधवार सुबह 5 बजकर 24 मिनट पर आया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई। जिस वक्त भूकंप आया ज्यादा तर लोग घरों में सो रहे थे। हालांकि इस दौरान किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं आई।

यह भी पढ़े: Breaking : छत्तीसगढ़ में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 3.7

बीकानेर के साथ ही मेघालय में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। यहां पर रात को करीब 2 बजकर 10 मिनट पर भूकंप आया। भूकंप पश्चिम गारो हिल्स में महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 दर्ज की गई।

यह भी पढ़े: ब्रेकिंग: रात 08:49 बजे बिहार, बंगाल और असम में भूकंप के झटके से डोली धरती, दहशत में घरों से निकले लोग

गुजरात के राजकोट में सोमवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 रही। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, सोमवार तड़के 3:37 बजे भूकंप के झटके से राजकोट के दक्षिणी इलाके में धरती कांपी। राहत की बात ये रही कि भूकंप के इन झटकों से अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन