नई दिल्ली। (corona infection) हाल ही में हुए एक अध्ययन में दावा किया गया है कि कोविड-19 महामारी के दौरान बाहर भोजन करना और किराने का सामान खरीदना हवाई यात्रा से अधिक खतरनाक हो सकता है।

कुछ वैज्ञानिकों का कहना है कि इस तरह की तुलना इन बातों की जानकारी के बिना नहीं की जा सकती कि क्या इन प्रत्येक परिदृश्यों में मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने संबंधी मानदंडों का ठीक से पालन किया जाता है।

अमेरिका में हार्वर्ड टी एच चान स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के वैज्ञानिकों, एयरलाइंस, हवाई अड्डों और विमान निर्माताओं द्वारा शोध में कहा गया है कि उच्च दक्षता वाले पार्टिकुलेट एयर (एचईपीए) फिल्टरों से बने विमानों में वेंटिलेशन प्रणाली के जरिए स्वच्छ और ताजा हवा की आपूर्ति करती है, जो 99 प्रतिशत से अधिक उन कणों को छानती है, जो कोविड-19 का कारण बन सकते हैं।

एचईपीए फिल्टर के बावजूद संक्रमण के कई उदाहरण हालांकि, अमेरिका में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के अर्नोल्ड आई बार्नेट सहित शोधकर्ताओं ने कहा कि एचईपीए फिल्टर विमानों में प्रभावी ढंग से काम नहीं कर सकते हैं जैसा कि रिपोर्ट से पता चलता है।

See also  मानसून सत्र के बीच मोदी कैबिनेट की बैठक में लद्दाख में केंद्रीय यूनिवर्सिटी के गठन को मिली मंजूरी

अमेरिका में हार्वर्ड मेडिकल स्कूल में मेडिसिन विभाग से अबरार करण ने भी विमान में संक्रमण खतरे के बारे में चिंता व्यक्त की। करण ने ट्वीट किया कि हवाई यात्रा पर विचार करने वालों के लिए, वास्तविकता यह है कि जब विमानों में वेंटिलेशन सिस्टम होता है, तो हमें इस बात का अच्छा अनुमान नहीं होता है कि विमान में ही कोविड-19 के कितने मामले हैं। हम यह पता लगाने के लिए सही तरीके की जांच नहीं कर रहे हैं।

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitterपर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।