गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
Top Stories

देश में आर्थिक विसंगति - प्रधानमंत्री से ज्यादा सीएम का है वेतन

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

प्रधानमंत्री से ज्यादा वेतन पाते है कई राज्यों के मुख्यमंत्री-तेलंगाना के मुख्यमंत्री का वेतन देश में सबसे ज्यादा

रायपुर। वैसे तो प्रधानमंत्री (Prime minister) देश का मुखिया होता है लेकिन देश में आर्थिक विसंगति (Economic Discrepancy ) इतनी है कि प्रधानमंत्री के वेतन से दुगना राज्य के मुख्यमंत्री (State Chief Minister) को मिलता है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 1 लाख 60 हजार रुपये मिलता है। तेलंगाना (Telangana) के मुख्यमंत्री केसीआर (KCR) को सबसे ज्यादा 4 लाख 10 हजार रुपये मिलते है। दूसरे नंबर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 3 लाख 90 हजार रुपये वेतन में मिलते है। वहीं तीसरे नंबर पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 3 लाख 65 हजार रुपये वेतन के रूप में मिलते है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को 3 लाख 35 हजार, गुजरात के मुख्यमंत्री को 3 लाख 21 हजार और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को 2 लाख 30 हजार रुपये वेतन के रूप में मिलते है।

 

2012 के अनुसार प्रधानमंत्री का वेतन और भत्ता (रुपये में)

बेसिक सैलरी 50,000 रूपये
व्यय भत्ता 3000 रूपये
रोजाना भत्ता 2000X 31= 62,000 मासिक रूपये
निर्वाचन क्षेत्र भत्ता 45,000
कुल वेतन 1,60,000
 

प्रधानमंत्री का वेतन संसद समय समय पर तय करती है प्रधानमंत्री का वेतन 31 जुलाई 2012 को पुनरीक्षित किया गया था। उसके आधार पर पीएम को 1 लाख 60 हजार रुपये मिलते है। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री का वेतन विधानसभा राज्य के आर्थिक संसाधनों के ध्यान में रख कर तय करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वेतन नार्थ ईस्ट (North East) के मुख्यमंत्रियों से ज्यादा है बाकी देश के सभी मुख्यमंत्रियों का वेतन ज्यादा है।

पीएम और मुख्यमंत्रियों के वेतन की विसंगति से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है देश के अन्य सेक्टर में किस कदर आर्थिक असमानता है।  जिसे दूर करने की आवश्यक है ताकि देश में आर्थिक असमानता खत्म की जा सके।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

 

 

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन