रायपुर। राजधानी रायपुर के चाहना टूर एंड ट्रेवल्स (Chahna Tour and Travels, Raipur) के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate ED) ने आज सुबह से छापामार कार्रवाई शुरू कर दी है। ऐसी सूचना मिली है कि हावाला से फॉरेन करेंसी (Foreign Currency) की हेराफेरी की गई है। जिसकी सूचना प्रवर्तन निदेशालय को मिली और उन्होंने कंपनी के खिलाफ जांच शुरू कर दी।

फॉरेन करेंसी के साथ हेराफेरी का ये मामला बताया जा रहा है। हवाला से फॉरेन करेंसी को इधर से उधर करने को लेकर ईडी (Enforcement Directorate ED) द्वारा सुबह-सुबह दबिश दी और अपनी कार्यवाही शुरू की। जानकारी के मुताबिक, चाहना टूर एंड ट्रेवल्स (Chahna Tour and Travels, Raipur) के संचालक मनोज महेश्वरी के ठिकानों ईडी ने दबिश दी गई है। ईडी की टीम महेश्वरी के ठिकानों से मिले कागजात खंगाल रही है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  15 साल से नक्सल संगठन में काम कर रहे इनामी नक्सली दंपत्ति ने किया सरेंडर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।