बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

शराब नीति के खिलाफ दिल्ली सहित देश भर में 40 ठिकानों पर चल रही है ईडी की छापेमारी

शराब नीति के खिलाफ दिल्ली सहित देश भर में 40 ठिकानों पर चल रही है ईडी की छापेमारी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

 नई दिल्ली। दिल्ली की शराब नीति में गड़बड़ी को लेकर ईडी की कार्रवाई जारी है। राजधानी दिल्ली और तेलंगाना सहित देशभर में 40 जगहों पर ईडी की अभी छापामार कार्रवाई चल रही है ।
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली की केजरीवाल सरकार नई आबकारी नीति लेकर आई थी, जिस पर भाजपा के सवाल उठाए जाने के बाद दिल्ली सरकार ने आनन-फानन ने नीति को लागू होने से पहले ही वापस लेते हुए पुराने नीति को बहाल रखा था।

इस बीच उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति 2021-22 में नियमों के कथित उल्लंघन और प्रक्रियागत खामियों को लेकर सीबीआई जांच कराए जाने की सिफारिश कर दी। उन्होंने यह सिफारिश मुख्य सचिव की ओर से सौंपी गई उस रिपोर्ट के आधार पर की थी, जिसमें इन सभी खामियों के बारे में बताया गया था ।


उपराज्यपाल से हरी झंडी मिलते ही सीबीआई ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर के अलावा अन्य ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की थी । सीबीआई के बाद अब ईडी की छापेमारी शुरू हो गई है ।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन