शिक्षा मंत्री प्रेमसिंह साय टेकाम ने दिए संकेत, प्रदेश में इस तारीख से खुल सकते हैं स्कूल

टीआरपी डेस्क। कोरोना काल में पिछले साल से बंद पड़े स्कूलों में रौनक लौट सकती है। शिक्षा मंत्री प्रेमसिंह साय टेकाम ने इस बात के संकेत दिये हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा है कि 16 जून के बाद स्कूलों को खोलने पर राज्य सरकार विचार कर सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि कैबिनेट की अगली बैठक में स्कूल खोलने का निर्णय लिया जा सकता है।

शिक्षा मंत्री ने कहा है कि संक्रमण की दर कम हो रही है यदि ऐसे ही हालत रहे तो 16 जून के बाद स्कूल खोलने के विषय में निर्णय लिया जा सकता है। केन्द्रीय रैकिंग में छत्तीसगढ़ के स्कूली शिक्षा में आयी गिरावट के विषय में बात करते हुए उन्होंने कहा की सूची पुरानी है।

प्रेमसिंह टेकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में शिक्षा का स्तर और बेहतर हुआ है। जिस सूची में छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा के स्तर को नीचा बताया जा रहा है, दरअसल वो पुराना है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था का स्तर सुधरा है। पढई तुंहर द्वार की पूरे देश में प्रशंसा हो रही है। शिक्षकों की भर्ती और इंग्लिश मीडिया स्कूल खुलने से भी शिक्षा का स्तर बेहतर हुआ है।

See also  माना एयरपोर्ट से निजी टैक्सी वालों ने पिक किया तो 5000 जुर्माना, विरोध में उतरा चैंबर, दिल्ली तक शिकायत
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।