बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

शिक्षा मंत्री की घोषणा, 12 सितंबर को होगी NEET यूजी की परीक्षा

शिक्षा मंत्री की घोषणा, 12 सितंबर को होगी NEET यूजी की परीक्षा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट एग्जाम की तारीख कन्फर्म हो गई है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार शाम को इसका ऐलान करते हुए कि परीक्षा 12 सितंबर को शुरू होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस परीक्षा में सभी कोविड-19 नियमों का पालन किया जाएगा।

बता दें, शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर कहा कि 'NEET यूजी का आयोजन देश भर में कोविड-19 प्रोटोकॉल के साथ 12 सितंबर 2021 को होगा। आवेदन की प्रक्रिया NTA वेबसाइट के जरिए कल शाम 5 बजे से शुरू होगी। NEET एग्जाम सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कराई जा सकें, इसके लिए परीक्षा वाले शहरों की संख्या 155 से बढ़ाकर 298 कर दी गई है। परीक्षा केंद्रों की संख्या भी 3862 (वर्ष 2020) से बढ़ा दी गई है।'

https://twitter.com/dpradhanbjp/status/1414565696030220291?s=20

वहीं नवनियुक्त शिक्षा मंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'कोविड-19 गाइडलाइंस के साथ परीक्षा कराने के लिए सभी स्टूडेंट्स को परीक्षा केंद्रों पर नए फेस मास्क दिए जाएंगे। एंट्री व एग्जिट गेट पर भीड़ न लगे, इसके लिए अलग अलग रिपोर्टिंग टाइम दिए जाएंगे। रजिस्ट्रेशन कॉन्टेक्टलैस होगा। पूरा सैनिटाइजेशन किया जाएगा।'

आवेदन की प्रक्रिया

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) नीट परीक्षा का आयोजन करेगा। एनटीए ने कोरोना महामारी की स्थितियों को ध्यान में रखकर परीक्षा की तैयारी की है। आप एप्लिकेशन प्रक्रिया के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए एनटीए की वेबसाइट https://ntaneet.nic.in/Ntaneet पर विजिट कर सकते हैं। एप्लिकेशन प्रोसेस मंगलवार शाम 5 बजे से शुरू हो जाएगी। हर साल लाखों छात्र नीट की परीक्षा में शामिल होते हैं।

गौरतलब है कि जेईई मेन तीसरे और चौथे चरण की तारीखों के ऐलान के बाद छात्र लगातार सोशल मीडिया पर NEET परीक्षा की नई तारीख के ऐलान की मांग कर रहे थे। हालांकि पहले NEETपरीक्षा का आयोजन 1 अगस्त को होना था लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते मेडिकल प्रवेश परीक्षा और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन दोनों का एग्जाम शेड्यूल आगे बढ़ाया गया है। NEET परीक्षा के जरिए छात्र देश भर के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीए, बीएएमएस समेत विभिन्न कोर्सेज में एडमिशन ले सकेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन