हत्या
छत्तीसगढ़: बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में पैसा बांटने के विवाद के चलते बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर पर हथौड़ा मार दिया। छोटे भाई की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी भाग पाता इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामला कुम्हारी थानांतर्गत ग्राम ढाबा का है।

आरोपी का नाम लोकेश यादव तथा मृतक का नाम रवि यादव बताया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की मां केवरी बाई ने जमीन बेची थी। जिसके पैसे के बंटवारे को लेकर अक्सर दोनों भाईयों में विवाद होता था। बीती रात दोनों में फिर विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ा कि बड़े भाई लोकेश ने छोटे भाई रवि के सिर पर हथौड़ा दे मारा। रवि की मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार रात 8 बजे कुम्हारी पुलिस को इसकी सूचना मिली।

छावनी सीएसपी विश्वास चंद्राकर, कुम्हारी थाना प्रभारी एसएन सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया तथा परिजनों से बयान के आधार पर लोकेश की तलाश शुरू कर दी।

See also  गुजरात हाईकोर्ट ने 3 साल की मासूम से दुष्कर्म-हत्या के दोषी को सुनाई फांसी की सजा

कुम्हारी पुलिस के सब इंस्पेक्टर सुधांशु बघेल,यशवंत जंघेल, अजय सिंह, मानसिंह सोनवानी, गणेश राम साहू,राजकुमार सिंह, विनय यादव, बंटी सिंह, राकेश यादव, दिलीप हरदे, शत्रुघन महतो,अनुपम शुक्ला, शैलेंद्र कुशवाहा ने लोकेश की तलाश शुरू की।

आठ घंटे के प्रयास के बाद लोकेश को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने पैेसे के बंटवारे के विवाद पर गुस्से में छोटे भाई पर हमला करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपित लोकेश के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।