टीआरपी डेस्क। उत्तर प्रदेश में 4 चरणों में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे शुरू हुई जो अब तक जारी है.
मतगणना के दौरान यूपी के कई जगहों पर कोरोना गाइडलाइन के उल्‍लंघन की भी खबरें आईं. इस बीच खबर है कि पीलीभीत में 8 मतगणनाकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इससे मतदान स्‍थल पर हड़कंप मच गया.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीलीभीत के अमरिया विकास खंड के मतगणना स्थल गुरुतेगबहादुर सिंह इंटर कालेज बढेपुरा में एंटीजन टेस्ट के दौरान मतगणना ड्यूटी के लिए पहुंचे कुछ कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, इनके अलावा पांच अन्‍य मतगणनाकर्मी कोरोना संक्रम‍ित म‍िले हैं. ड्यूटी के दौरान एक साथ 8 मतगणनाकर्मी के संक्रम‍ित पाए जाने से प्रशासन में हड़कंप मच गया. अमरिया उपजिलाधिकारी रामदास ने बताया कि संक्रमित पाए गए तीनों लेखपालों को होम आइसोलेट किया जा रहा है. उनके स्थान पर रिजर्व स्टाफ के कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।