रायपुर/ गरियाबंद। (Gariaband, elephant crushes bike rider) छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में शुक्रवार देर शाम एक हाथी ने बाइक सवार को कुचल कर मार डाला। घटना पांडुका वन परिक्षेत्र की है।

बताया जा रहा है कि बाइक सवार अपने एक साथी के साथ जा रहा था। इसी दौरान हाथी को अचानक सामने देख हड़बड़ा कर गिर पड़ा और हाथी ने उसे कुचल दिया। घटना पांडुका वन परिक्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, साकरा गांव निवासी खोवालाल अपने एक साथी के साथ शुक्रवार देर शाम बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान साकरा और पचपेड़ी के बीच नहर के पास अचानक सामने से हाथी आ गया।

हाथी को देखकर खोवालाल हड़बड़ा गए और बाइक सहित गिर गए। इस दौरान खोवा लाल का साथी वहां से भागने में कामयाब हो गया।सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  Mahtari Vandan Yojana की 30वीं किस्त आज, CM साय दोपहर 1:30 बजे करेंगे राशि जारी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।