दुनिया के अमीरों की सूची में तीसरे नंबर पर खिसके एलन मस्क, टॉप 10 में अंबानी की एंट्री
दुनिया के अमीरों की सूची में तीसरे नंबर पर खिसके एलन मस्क, टॉप 10 में अंबानी की एंट्री

वाशिंगटन। टेस्ला के शेयरों में जारी गिरावट के कारण एलन मस्क दुनिया के अमीरों की सूची में तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। इसी सप्ताह मस्क ने 6.2 बिलियन डॉलर खोए। मस्क की संपत्ति में जनवरी, 2021 के बाद से गिरावट देखी गई है। तब मस्क की संपत्ति 197 बिलियन डॉलर आंकी गई थी। इसके बाद से मस्क की नेटवर्थ में गिरावट जारी है।

पत्रिका फोब्र्स के अनुसार, मस्क की नेटवर्थ अभी 150.9 बिलियन डॉलर है। लिस्ट में अमेजन के जेफ बेजोस 175.4 बिलियन डॉलर के साथ नंबर एक पर कायम हैं। दूसरे स्थान पर 154.2 बिलियन डॉलर के साथ फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट ने जगह बनाई है। भारत के मुकेश अंबानी 84.6 बिलियन डॉलर के साथ सूची में दसवें स्थान पर हैं।

एक ट्वीट से खोए 15.2 बिलियन

फरवरी में मस्क को बिटकॉइन को लेकर किए गए एक ट्वीट के कारण 15.2 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ था। इस दौरान टेस्ला के शेयर करीब 25 फीसदी गिर गए थे। तब मस्क की संपत्ति 166.1 बिलियन डॉलर आंकी गई थी। इस गिरावट के कारण मस्क सूची में पहले से दूसरे स्थान पर आ गए थे।

See also  प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड छोड़ दूसरी लड़की से की शादी और फिर थाने में जो हुआ जानकर हैरान रह जाएंगे

टॉप 10 में अंबानी की एंट्री

भारत के मुकेश अंबानी की टॉप 10 में एंट्री हुई है। साथ ही अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति भी बन गए हैं। अंबानी की नेटवर्थ 84.6 बिलियन डॉलर यानी करीब 6177830400000 रुपए है। वहीं एक और भारतीय गौतम अडानी 37.7 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ सूची में 36वें स्थान पर हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।