बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

बीजापुर में सुरक्षाबल और नक्सिलयों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर दो जवान घायल

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। बीजापुर में पुलिस, सीआरपीएफ और नक्सलियों के बीच रविवार की दोपहर मुठभेड़ हुई। घटना पामेड़ थाना इलाके के भट्टीगुड़ा के पास जंगलों में हुई। सर्चिंग पर निकले जवानों का अचानक माओवादियों से सामना हो गया।

इस दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों का यह दल तेलंगाना का था। फायरिंग का जवाब जवानों ने भी फायरिंग से दिया। लगभग एक घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद एक नक्सली का शव बरामद किया गया है।

बीजापुर एसपी कमलोचन कश्यप से मिली जानकारी के अनुसार घटना में दो जवान घायल हुए। घायल जवानों में जिला पुलिस के आरक्षक चंद्रु कडती और और सीआरपीएफ के कांस्टेबल संदीप घोष शामिल हैं। दोनों को हेलीकॉप्टर के जरिए जगदलपुर भेजा गया। जहां जवानों का इलाज जारी है।

आज सर्च ऑपरेशन में एसटीएफ, डीआरजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम निकली थी। भट्टिगुड़ा के मुकराजगट्टा की पहाड़ी के जंगलों में हुई मुठभेड़ के बाद लगभग 50 पाइप बम, 4 रायफल और नक्सलियों के सामान बरामद हुए हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube पर हमें subscribe करें।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन