नक्सली

टीआरपी डेस्क। नक्सलियों के शहीदी सप्ताह के शुरू होने से पहले ही सुकमा जिले से रविवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ की खबर आ रही है। चिंतागुफा इलाके में हुई मुठभेड़ में दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया है।

इस मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को भी ढेर कर दिया है। घटना स्थल से मृत नक्सली के शव सहित हथियार और विस्फोटक भी जवानों ने बरामद किया है। इस प्रकार जवानों ने 55 दिन के अंदर 11 नक्सलियों को मार गिराया है।

मृत नक्सली की शिनाख्त नहीं

लगभग 1 घंटे से ज्यादा चली इस मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को ढेर किया है। घटना स्थल से मृत नक्सली के शव को भी बरामद कर लिया गया है। हालांकि मारे गए नक्सली की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। इधर, घटना स्थल से जवानों ने हथियार, विस्फोटक व भारी संख्या में नक्सल सामग्री बरामद किया है। जवानों के द्वारा घटना स्थल की सर्चिंग लगातार जारी है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।