मुठभेड़
शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

टीआरपी डेस्क। जम्मू-कश्मीर में शोपियां जिले के हाजीपोरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में एक आतंकी को ढेर कर दिया गया है। मारे गए आतंकी की अभी पहचान नहीं हुई है। फिलहाल मुठभेड़ जारी है। इस ऑपरेशन को सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है।

यह भी पढ़ें: BREAKING : रायपुर में अब रात 8 बजे तक खुल सकेंगी दुकानें, रविवार को भी बाकी दिन की तरह UNLOCK की अनुमति, आदेश जारी

बता दें कि हाजीपोरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला और एक आतंकी को मार गिराने में सफलता पाई। अभी ऑपरेशन जारी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

See also  एक साल के भीतर दुष्कर्म पीड़िता से करनी होगी शादी, इस शर्त के साथ हाईकोर्ट ने आरोपी को दी जमानत

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।