बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

आंध्रप्रदेश में मुठभेड़: छत्तीसगढ़ की एक महिला नक्सली समेत 6 ढेर, सर्चिंग जारी

आंध्रप्रदेश में मुठभेड़: छत्तीसगढ़ की एक महिला नक्सली समेत 6 ढेर, सर्चिंग जारी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। आंध्रपदेश से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. यहाँ बुधवार सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी सफलता मिली है. मुठभेड़ में 3 महिला सहित 6 नक्सलियों को मार गिराया गया है। इनमें नक्सली लीडर सांदे गंगैया उर्फ डॉ. अशोक और देभा माधी उर्फ रानादेव भी शामिल हैं।

वहीँ बताया जा रहा है कि मारी गई एक महिला नक्सली छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। जवानों ने मौके से कई हथियार भी बरामद किए हैं। इलाके में सुरक्षा बल सर्चिंग कर रहे हैं, दावा किया जा रहा है कि अभी और भी शव मिल सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक, विशाखापट्नम में मांपा क्षेत्र के थीगलमेट्‌टा जंगल में जवान सर्चिंग के लिए निकले थे। इस दौरान बुधवार सुबह कोय्यरू क्षेत्र में नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली वहां से भाग निकले। इसके बाद जवानों ने जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया तो DCM स्तर के दो कैडर सहित 6 नक्सलियों के शव मिले हैं। जवानों ने AK-1, SLR-1, करबाइन-1, 303 राइफल-3, तमंचा-1 बरामद किया है।

वहीँ, अफसरों का दावा है कि मुठभेड़ के दौरान मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। सारे जवान सुरक्षित हैं। मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान कर ली गई है। इनमें तेलंगाना निवासी सांदे गंगैया उर्फ डॉ. अशोक, कालीमेला, ओडिशा निवासी देभा माधी उर्फ अर्जुन उर्फ रानादेव, विशाखापट्नम निवासी ललिता, छत्तीसगढ़ निवासी पैइके शामिल हैं। जबकि एक महिला और एक पुरूष नक्सली की अभी पहचान नहीं हो सकी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

 

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन