कोरोना

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कोरोना के नए मरीजों की संख्या एक बार फिर बढ़ने लगी है। बुधवार को जिले में 9 नए मरीज मिले है। जिसमें तालपुरी क्षेत्र में एक ही परिवार के 6 सदस्य संक्रमित हैं। इनमें 14 साल का बच्चा भी है।

जिला प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी कर ली है। बता दें कि अधिकांश मरीज दूसरे राज्यों से लौटे हैं। इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने नए वेरिएंट की जांच कराने की भी तैयारी कर ली है। CMHO डॉ.गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि बुधवार को जिले में 2053 लोगों की सैंपल जांच हुई है। जिसमें से 9 नए संक्रमित मरीज मिले है। बता दें कि नए वेरिएंट की जांच के लिए मरीजों का सैंपल पुणे के लैब भेजा जाएगा। इसके लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा।

अन्य राज्यों से आएं हैं संक्रमित

मिली जानकारी के अनुसार अन्य राज्यों से आने वाले लोग कोरोना संक्रमित पाए जा रहे है। सेक्टर-4 में रहने वाले एक बुजुर्ग कुछ दिन पहले ही आंध्रा प्रदेश से लौटे है। उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बुधवार को दुर्ग में एक मरीज संतराबड़ी दूसरा जवाहर नगर का है। वहीं तीसरा मरीज पटरी पार क्षेत्र का है। पॉश कालोनी तालपुरी में जिस घर में 6 सदस्य संक्रमित मिले हैं। घर के दो बुजुर्ग सदस्य 29 अगस्त को भुवनेश्वर से लौटे है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।