एरिक गार्सेटी
image source : google

टीआरपी डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को लॉस एंजिलिस के मेयर एरिक गार्सेटी को भारत में अमेरिका के राजदूत के रूप में नामित किया। राष्ट्रपति जो बाइडन व्हाइट हाउस ने एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। वहीं देश का राजदूत नामांकित किए जाने पर लॉस एंजिलिस के महापौर एरिक गार्सेटी ने कहा कि वह नामांकन स्वीकार कर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। जिस तरह उन्होंने शहर की सेवा की, वह उसी जोश, प्रतिबद्धता और प्रेम के साथ अपनी नयी भूमिका भी निभाएंगे।

यह भी पढ़े: CORONAVIRUS IN WORLD: सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले जिस देश (CHINA) में हुआ कोरोना का जन्म, वहां अब सिर्फ गिनती के 291 कोरोना केस, भारत, अमेरिका और चीन समेत जानें बाकी देशों की रैंकिंग, पढ़ें आंकड़ों समेत पूरी रिपोर्ट

बता दें, अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट से मंजूरी मिलने के बाद 50 वर्षीय गार्सेटी मौजूदा राजदूत केनथ जस्टर का स्थान लेंगे। जस्टर को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के समय भारत में अमेरिका का राजदूत नियुक्त किया गया था। इस सप्ताह की शुरुआत में जस्टर को विदेश संबंधों की परिषद में प्रतिष्ठित फेलो के रूप में नियुक्त किया गया था।

See also  फरवरी में भारत आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, 'हाउडी मोदी' जैसा होगा अहमदाबाद में कार्यक्रम

यह भी पढ़े: भारत सरकार के एक फैसले से टल सकती थीं एक लाख मौतें- अमेरिका, ब्रिटेन में हुई स्टडी में विशेषज्ञों ने किया आकलन

बाइडन प्रशासन द्वारा नामांकित किए जाने की घोषणा के बाद गार्सेटी ने एक बयान में कहा कि आज राष्ट्रपति ने भारत के लिए अमेरिका के राजदूत के तौर पर सेवा के वास्ते मेरे नाम की घोषणा की। नयी भूमिका में सेवा के लिए उनके नामांकन प्रस्ताव को स्वीकार कर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

यह भी पढ़े: अमेरिका को साधने के बाद चर्चा में डोभाल, 24 घंटे में कैसे भारतीय विदेश नीति ने दिखाया कमाल

गार्सेटी के अलावा व्हाइट हाउस ने कई अन्य राजदूतों के नामांकन की भी घोषणा की। व्हाइट हाउस ने कहा कि एरिक एम गार्सेटी 2013 से लॉस एंजिलिस शहर के महापौर रहे हैं। इसके अलावा वह 12 साल नगर परिषद के सदस्य तथा परिषद अध्यक्ष भी रहे हैं। बाइडन ने डेनिस कैम्पबेल बाउर को मोनाको के लिए दूत, पीटर डी हास को बांग्लादेश के लिए और बर्नाडेट एम. मीहान को चिली के लिए शीर्ष राजनयिक के तौर पर नामांकित किया।

See also  ICAI CA Result 2025 घोषित: फाउंडेशन, इंटर और फाइनल के नतीजे जारी, यहां से करें स्कोरकार्ड डाउनलोड

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।