बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

ग्रेजुएट ट्रेनी ऑफिसर की भर्ती के लिए परीक्षा 24 को

ग्रेजुएट ट्रेनी ऑफिसर की भर्ती के लिए परीक्षा 24 को
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

जशपुरनगर : लाइवलीहुड कॉलेज के प्राचार्य अमरनाथ धमगया ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय मल्टीनेशनल सुरक्षा कंपनी एस. आई. एस. लिमिटेड ने ग्रेजुएट ट्रेनी ऑफिसर की भर्ती प्रक्रिया आरंभ करने जा रही है।

जिसके तहत पुरे देश के बेरोजगार स्नातक युवको को इससे जोड़ने कि प्रक्रिया प्रारंभ करने जा रही है। कंपनी के अध्यक्ष आर. पी. सिंह ने बताया कि आने वाले 24 जुलाई को एक लिखित परीक्षा एस. आई. एस. ट्रेनिंग सेंटर आई. टी. आई. भवन आरा जशपुर, एस. आई.एस. शाखा कार्यालय रायगढ़, रायपुर, बिलासपुर एवं दुर्ग में आयोजित किया जा रहा है। जिसके तहत सफल उम्मीदवारों को सुरक्षा के क्षेत्र में सहायक सुरक्षा अधिकारी के पद पर स्थाई नियुक्ति दी जायेगी।

उन्होंने बताया कि कंपनी के सूत्रों के अनुसार इस तरह के कार्यक्रम वर्ष में एक बार किया जाता है। जिसके अंतर्गत प्रत्येक वर्ष 100 सहायक सुरक्षा अधिकारी, 100 ट्रेनिंग ऑफिसर तथा 150 ग्रेजुएट ट्रेनी सुपरवाइजर आदि को प्रशिक्षित कर स्थाई नियुक्ति दी जायेगी। नियुक्ति होते ही वेतन प्रारंभिक वेतनमान 25000 हजार प्रतिमाह वार्षिक सी0 टी0 सी0 रूपया 3,50,000 होती है, तथा सालाना वेतन, पदोन्नति का प्रावधान रहता है जो उज्जवल भविष्य के निर्माण में सहायक होती है। उन्होंने जिले के युवाओं से भर्ती में शामिल होकर लाभ उठाने का आग्रह किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन