नई दिल्ली। (Sainik School Examination on January 10) सैनिक स्कूलों में दाखिले के लिए अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 10 जनवरी को होगी।

रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि देश भर के 23 राज्यों और एक केन्द्र शासित प्रदेश में स्थित 33 सैनिक स्कूलों में छठी और नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) आगामी 10 जनवरी को प्रवेश परीक्षा का आयोजन करेगी।

उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए 19 नवंबर तक ऑनलाइन कर सकेंगे। उम्मीदवार aisee.nta.nic.in पंजीकरण के बाद आवेदन जमा कर सकेंगे। इस बारे में विस्तृत जानकारी बुलेटिन एनटीए की साइट पर उपलब्ध है।

शैक्षणिक सत्र 2021-22 से सैनिक स्कूलों में प्रवेश के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों को भी 27 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया गया है। सभी 33 सैनिक विद्यालयों में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए अब लड़कियां भी प्रवेश परीक्षा दे सकेंगी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube पर हमें subscribe करें।

See also  राज्य के सभी निजी पैथोलॉजी लैब की तैयार होगी लिस्ट, अनियमित लैब को एक साल में कराना होगा नियमितिकरण

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।