गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
Top Stories

सुविधाः एम्स में अब हो सकेंगे प्रतिदिन 300 सेंपल टेस्ट, प्रदेश के सभी कोरोना मरीजों की हालत स्थिर

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। प्रदेश में कोरोना के संक्रमण को देखते हुए एम्स रायपुर में टेस्ट की सुविधाएं बढ़ा दी गई हैं। अब एम्स में माइक्रोबायोलॉजी विभाग की वीआरडी लैब की क्षमता को दोगुना कर लिया है। अब यहां कोरोना के अधिकतम 300 सैंपल प्रतिदिन टेस्ट किए जा सकते हैं।

इधर रायपुर एम्स में भर्ती सभी कोरोना पॉज़िटिव मरीजों की हालत स्थिर बनी हुई है। सभी 6 कोरोना पीड़ित एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में हैं। डॉक्टरों की टीम उन्हें नियमित रूप से काउंसलिंग प्रदान कर रही है।

वहीं एम्स के निदेशक डॉक्टर नितिन नागरकर ने बताया कि अभी तक एम्स में 350 सैंपल टेस्ट किए गए हैं, जिनमें छह पॉज़िटिव और बाक़ी निगेटिव आए हैं।

हमारे पास पर्याप्त संसाधन हैं, जिनकी मदद से वर्तमान रोगियों या अन्य किसी पॉज़िटिव रोगी को पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएँ प्रदान की जा सकती है।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के सैंपल टेस्ट के लिए आवश्यक 1 हज़ार टेस्टिंग किट भी एम्स में उपलब्ध है। डॉक्टर से लेकर तकनीकी कर्मचारियों तक को निर्देश दिया गया है कि आईसीएमआर के निर्देश के अनुसार सुरक्षा किट का प्रयोग करें।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन